IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत में अब कुछ घंटे रह गए हैं। यह मुकाबला मैनचेस्टर के लोकप्रिय ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा। भारत के लिए यह मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि हार से श्रृंखला भी उनके हाथ से चली जाएगी। इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे हैं और भारत को सीरीज का बचाव करने के लिए मैनचेस्टर टेस्ट जीतना होगा लेकिन सवाल यह है कि क्या बारिश खतरे का कारण बनेगी। आइए मौसम के हाल के बारे में जानते हैं।
मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मौसम में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। पहले दिन बारिश होने के आसार काफी ज्यादा है। 65% बारिश शुरुआती दिन देखने को मिल सकती है। दूसरे दिन भी मौसम कुछ खास नहीं रहने वाला है और बारिश होने के चांस 84% है। भारत के लिए यह सही चीज नहीं है, क्योंकि गिल एंड कंपनी पूरा मैच खेलकर जीत के चांस बढ़ाना चाहेगी।
तीसरे और चौथे दिन आसमान खुला रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम अनुमान के अनुसार तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 7% और 10% बारिश हो सकती है। इसका अर्थ है कि वर्षा होने का अनुमान बेहद कम है। पांचवें दिन भी धूप निकलेगी और शाम में 40% बारिश का चांस रहेगा। कुल मिलाकर मैनचेस्टर टेस्ट पर शुरुआत के दो दिन ही बारिश का संकट है। इसके बाद मौसम साफ रह सकता है।

मौसम का हाल
चौथे टेस्ट में भारत टीम में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?
मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है। आकाश दीप पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें आराम चाहिए। इसी वजह से उनकी जगह अंशुल कंबोज या प्रसिद्ध कृष्णा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। शुभमन गिल ने बताया है कि इन दोनों में से कोई एक मैनचेस्टर में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाएगा। नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते सीरीज से ही बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर या कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है। करुण नायर शुरुआती तीन टेस्ट मैच में फेल हुए हैं। उनकी जगह अब साई सुदर्शन को चांस मिल सकता है।