India vs England 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया ने इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। इस सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टीम इंडिया की निगाह इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। आइये जानते है कि आप तीसरे टी20 मैच के लिए कैसे टिकेट हासिल कर सकते हैं।
IND vs ENG 3rd T20I के लिए ऑनलाइन टिकट कहां से खरीदें?
तीसरे टी20 मैच के टिकट चाहने वाले लोग जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप या आधिकारिक वेबसाइट [district।in](https://www।district।in/) पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं । मुकाबला 28 जनवरी को शाम 7 बजे IST से शुरू होगा। फैंस प्रशंसक अलग-अलग कीमतों के आधार पर अपनी पसंद के अनुसार टिकट चुन सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच के टिकटों की कीमत 1000 रुपये से शुरू हो रही है और सीट के अनुसार कीमतें कई हजार रुपये तक हैं।
चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहा है भारत
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं। वहीं, रिंकू सिंह भी तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर टीम इंडिया में शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को शामिल किया गया है। दूसरे टी20 मैच में ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रमनदीप या दुबे में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकता है।
दोनों देशों की स्क्वाड:
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जैकब बेथेल, गस एटकिंसन।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 mins agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
31 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
56 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines