हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया की ताकत को ही एजबेस्टन में आजमाएगा इंग्लैंड, एक तस्वीर से पक्की हो गई कुलदीप की एंट्री!

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाना है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दोनों पारियों में बुरी तरह से लड़खड़ाती बल्लेबाजी और गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन टीम की हार का कारण बना था। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम के अन्य गेंदबाज पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए थे। हेडिंग्ले में पूरी तरह से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा था। पहले टेस्ट के बाद अब एजबेस्टन में भी इंग्लैंड टीम इंडिया की ताकत को ही आजमाने की तैयारी में है।

टीम इंडिया की ताकत का ही होगा टेस्ट

एजबेस्टन के मैदान से एक तस्वीर सामने आई है। यह फोटो पिच की है। पिच को पहली नजर में देखकर लग रहा है कि यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के फेवर में रहने वाली है। पिच पूरी तरह से सपाट दिख रही है और उस पर बेहद हल्की घास दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर हेडिंग्ले की तरह ही एजबेस्टन में भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। एजबेस्टन का मैदान वैसे भी बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यानी कुल मिलाकर दूसरे टेस्ट में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है। अब टीम इंडिया के लिए चिंता की बात लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी है। हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों ही पारियों में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद टीम ने आसानी से सरेंडर कर दिया था।

कुलदीप को मिल सकती है एंट्री

एजबेस्टन से सामने आई पिच की पहली तस्वीर को देखकर कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में एंट्री तय मानी जा रही है। सपाट पिच पर कुलदीप अपनी फिरकी का जादू बिखेर सकते हैं। खासतौर पर टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन कुलदीप इंग्लिश बल्लेबाजों की नाक में जमकर दम कर सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाजों को लेने होगी अधिक जिम्मेदारी

टीम इंडिया को अगर एजबेस्टन में सीरीज 1-1 से बराबर करनी है, तो बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। पहले टेस्ट में भी टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कमाल का रहा था। हालांकि, भारतीय टीम के निचेल क्रम का हाल बेहाल है। करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वहीं, पुछल्ले बल्लेबाज भी बल्ले से योगदान देने में लगातार असफल होते रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola