IND vs BAN: कानपुर में आज कितने बजे शुरू हो सकता है मैच? जानें कैसा है मौसम

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। मैच में पहले दिन खराब मौसम और रोशनी की वजह से केवल 35 ओवर का ही खेल हो पाया था, लेकिन दूसरे व तीसरे दिन मौसम की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। अब चौथे दिन मैच होने की संभावना जताई जा रही है।

Green Park Stadium, Kanpur

Green Park Stadium, Kanpur

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया है। पहले दिन खराब मौसम के बावजूद मैच में 35 ओवर का खेल हुआ, लेकिन दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। यही हाल तीसरे दिन भी रहा। हालांकि तीसरे दिन कानपुर में बारिश तो नहीं हुई लेकिन मैदान की आउटफील्ड गीली होने की वजह से मैच खेलने पर दोनों ही टीमें राजी नहीं हुईँ। हालांकि मैच के चौथे दिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आज मैच खेला जा सकता है। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि कानपुर में मौसम की ताजा अपडेट क्या है।

विज्ञापन

कानपुर में कैसा है मौसम

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ने किरकिरा कर रखा है। आज यानी सोमवार को कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जाना है। मौसम की वेबसाइट की मानें तो सुबह 23 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। वहीं, दोपहर में ये संभावना घटकर 9 प्रतिशत हो जाएगी। यानी कि दोपहर में मैच शुरू कराया जा सकता है। हालांकि, शाम होते होते ट्री ब्रेक के बाद दोबारा से बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन

भारत को होगा नुकसान

कानपुर टेस्ट अब ड्रॉ की ओर आगे बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा हुआ तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। क्योंकि इस मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइऩल मैच में पहुंचने की राह थोड़ी सी मुश्किल होगी। भारत फिलहाल इस लिस्ट में टॉप स्थान पर काबिज है। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पोजीशन पर है। जबकि, श्रीलंका की टीम भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब उसका दावा भी मजबूत हो गया है। श्रीलंका फिलहाल तीसरे स्थान पर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ