Video: ईशान किशन नहीं है अब टीम इंडिया के दूसरे नंबर के विकेटकीपर! बीसीसीआई के इस फैसले से मिले संकेत

Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। जबकि इस सीरीज में फिर से ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया है।

ind vs - 2024-09-29T232600.540

Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को तीन टी20 मैच भी खेलने हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इसके अलावा टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं, टीम में ईशान किशन को मौका नहीं मिला है। ईशान किशन ने हाल में ही घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी शतक बनाया था। इसके बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। पहले माना जा रहा था कि पंत को आराम दिए जाने पर ईशान को मौका मिल सकता है। ईशान मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में वो ऋषभ पंत के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। वहीं, अब उनके अब उनके फ्यूचर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ