IND vs BAN Test Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम आज से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलने जा रही है। टीम पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर अब से कुछ ही देर के बाद खेलना शुरू करेगी। इस मैच का टॉस बांग्लादेश ने जीता है, जिसके बाद उसने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली है। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक खिलाड़ी ने 2 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है।
कौन है ये स्टार खिलाड़ी
करीब 2 साल के बाद टेस्ट मैच में वापसी करने वाला दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद वह क्रिकेट से दूर हो गए थे। लेकिन, उन्होंने अपनी मेहनत और जोश के दम पर वापसी की और फिर से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की। ऋषभ पंत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 632 दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में खेला था। पंत ने फिर से बांग्लादेश के खिलाफ ही टेस्ट मैच में वापसी की है। उन्होंने ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को पीछे छोड़ते हुए प्लेइंग-11 में अपनी जगह बनाई है।
निभाएंगे अहम भूमिका
ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 2 टेस्ट मैच ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 148 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन का रहा है। ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं, इसका खुलासा टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में किया था। उन्होंने कहा था कि सभी जानते हैं कि ऋषभ पंत बल्लेबाज के तौर पर कितने खतरनाक हो सकते हैं और टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं। उसने दुनिया भर में हर जगह रन बनाए हैं। हमेशा अच्छा होता है कि उसके जैसा कोई ऐसा खिलाड़ी हो जो हमारे लिए मैच में जीत की राह तैयार कर सके और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत प्रभाव भी डाल सके।
कैसा रहा है ऋषभ पंत का टेस्ट करिअर
ऋषभ पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2271 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 159 रन का रहा है।
ये भी पढ़ें:- लंबे ब्रेक के बाद आज मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब शुरू होगा मैच और कैसा है मौसम
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, ऐसा करने वाले बनेंगे 10वें भारतीय
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines