लंबे ब्रेक के बाद आज मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब शुरू होगा मैच और कैसा है मौसम

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे ब्रेक के बाद मैदान में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Team India

Team India

IND vs BAN Test Cricket Series: भारतीय टीम लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रही है। टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मैच आज चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से रौंद कर आई बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हौसले इस सीरीज को लेकर बुलंद हैं। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी ये मैच बेहद अहम है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है ये मैच कितने बजे से शुरू होगा और इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 क्या होगी। साथ ही इस मैच को दर्शक कहां और कैसे देख सकेंगे।

कितने बजे शुरू होगा मैच 

भारत और बांग्लादेश की बीच का ये मैच चेन्नई में सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। जबकि, मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा। बारिश होने की स्थिति में इसमें थोड़ी देरी भी हो सकती है।

कैसा है चेन्नई का आज का मौसम 

Accuweather.com के मुताबिक चेन्नई में आज बारिश की 46 प्रतिशत संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा पूरी तरह बादल छाए रहने की आशंका 56 प्रतिशत है।

कहां देख सकेंगे मैच 

भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा दर्शक फ्री में जियो सिनेमा ऐप पर भी मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी व अन्य स्थानीय भाषाओं में किया जाएगा।

पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप/मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा

पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित टीमें 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज , यश दयाल और आकाश दीप

बांग्लादेश: महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहंदी हसन मिराज, खालिद अहमद, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, नईम हसन और नाहिद राणा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ