Sanju Samson Drop Kerala Squad: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में चुना गया है। वहीं सीरीज के पहले दो मैचों में संजू को खेलते हुए भी देखा गया था, हालांकि संजू प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। दूसरे मैच में जल्दी आउट होने के बाद संजू को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया। वहीं अब खराब प्रदर्शन के बाद संजू पर गाज गिरी है। रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए संजू को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।
केरल टीम में संजू को नहीं मिली जगह
रणजी ट्रॉफी के नए सीजन को लेकर धीरे-धीरे सभी टीमों के स्क्वाड सामने आ रहे हैं। वहीं अब पहले दो मैचों के लिए केरल टीम का स्क्वाड भी सामने आ चुका है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना गया है। 11 अक्टूबर को केरल की टीम अपना पहला मैच पंजाब के साथ खेलेगी। इस मैच में संजू खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। पहले दो मैचों के लिए केरल टीम का कप्तान सचिन बेबी को चुना गया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ जो रूट ने जड़ी डबल सेंचुरी, टेस्ट में की सचिन-सहवाग की बराबरी
संजू सैमसन जिनकी रेड बॉल क्रिकेट की संभावनाएं इस समय बहुत अच्छी नहीं लग रही हैं, उनके बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद घरेलू टीम में वापसी की उम्मीद है। अब तक दो टी20 मैचों में संजू सैमसन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए बल्ले से केवल 39 रन ही बना पाए हैं।
केरल की टीम इस प्रकार है…
सचिन बेबी (कप्तान), रोहन एस कुन्नुमल, कृष्णा प्रसाद, बाबा अपराजित, अक्षय चंद्रन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सलमान निजार, वाथसल गोविंद, विष्णु विनोद, जलज सक्सेना, ए आनंद सरवटे, बासिल थम्पी, निधिश एमडी, आसिफ केएम, फाजिल फानूस
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: तीसरे टी20 मैच में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव, एक का डेब्यू लगभग तय!
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
3 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines