PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ जो रूट ने जड़ी डबल सेंचुरी, टेस्ट में की सचिन-सहवाग की बराबरी

Joe Root Century: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट का बल्ला मौजूदा समय में जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने गुरुवार को अपने टेस्ट करियर का छठा दोहरा शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Joe root

Joe root

Joe Root Century: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में करियर का छठा दोहरा शतक जड़ दिया। रूट इस डबल सेंचुरी के दम पर टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर टेस्ट में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद सहवाग की बराबरी कर ली है।

इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने के मामले में ग्रीम स्मिथ, एलिस्टर कुक और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। रूट के नाम छह डबल सेंचुरी हैं और उन्होंने इस मामले में सचिन-सहवाग के अलावा रिकी पोंटिंग, यूनिस खान, जावेद मियांदाद, केन विलियमसन, मर्वन अट्टापट्टू की बराबरी कर ली।

रूट के 20 हजार रन पूरे

इस पारी के दम पर रूट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे हो गए हैं। रूट ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुक हैं, जिनके नाम 15,737 रन हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर केविन पीटरसन हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 13779 रन जड़े।

WTC में रूट के नाम 5000 रन

पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पांच हजार रन पूरे कर लिए हैं। लिस्ट में 3904 रनों के साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन दूसरे नंबर पर हैं। लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 3486 रन बनाए हैं। लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने यहां 2594 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ