हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट मैच में अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 69 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस मैच में शतक और 6 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने 69 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 280 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए आर अश्विन हीरो साबित हुए हैं। उन्होंने बेहद दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 69 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अश्विन ने तोड़ा 69 साल पुराना रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आर अश्विन ने 6 विकेट लिए थे। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 38 साल 2 दिन की उम्र में टेस्ट में पांच विकेट हॉल लिया है। उन्होंने वीनू मांकड़ के 69 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वीनू मांकड़ ने 955 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर टेस्ट में 5 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनकी उम्र 37 साल 306 दिन थी।

 

दूसरी पारी में गेंद से मचाया धमाल

विज्ञापन

पहली पारी में शतक लगाने के बाद आर अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से धमाल मचा दिया। उन्होंने दूसरी पारी में उनकी फिरकी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज कुछ कुछ नहीं कर पाए। विरोधी टीम के बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए। उन्होंने दूसरी में 21 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। गेंदबाजी में भी उनका साथ जडेजा ने दिया। जडेजा ने दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए।

 


जडेजा और अश्विन ने पहली पारी में संभाली थी भारत की पारी

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में टीम इंडिया ने 144 रन पर ही 6 विकेट खो दिए थे। इस दौरान लग रहा था कि टीम इंडिया 200 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन तभी अश्विन और जडेजा ने मोर्चा संभाला था। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 199 रन जोड़े। इस दौरान अश्विन ने 113 और जडेजा ने 86 रन की पारी खेली थी। इन दोनों की पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola