हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यशस्वी ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा काम

IND vs BAN: बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी बनाई । अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टीम को मुश्किल हालात से निकाला। वहीं, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 118 गेंदों में 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जो टेस्ट क्रिकेट में पिछले 147 सालों में अभी तक नहीं हुआ था।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया ये रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में यशस्वी जायसवाल अपनी सरजमीं पर अपनी पहली 10 पारियों में 750 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली के नाम था, उन्होंने 1935 में 747 रन बनाए थे।

घरेलू मैदान पर पहली 10 पारियों के बाद सर्वाधिक टेस्ट रन

विज्ञापन
768 यशस्वी जयसवाल (भारत)
747 जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)
743 जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
687 डेव हॉटन (जिम्बाब्वे)
680 सर विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी

यशस्वी जायसवाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 10 मैचों की 17 पारियों में 67.75 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो रूट हैं। उन्होंने 16 मैच में 53.76 की औसत से 1398 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर बेन डकेट हैं। उन्होंने 1028 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

 

अश्विन और जडेजा ने पारी को संभाला

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक अश्विन (102) और जडेजा (86) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने एक समय पर 144 के स्कोर पर ही 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जडेजा और अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने 227 गेंदों पर 195 रन की साझेदारी कर ली है। बता दें कि यह अश्विन के टेस्ट करियर का छठा शतक है। इसके अलावा यह उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक भी है। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 4 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola