India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट करके उनकी पारी खत्म कर दी। कमिंस ने ऐसा करते ही अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है, जहां वो अब टेस्ट मैचों में विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले कप्तान बन गए हैं। कमिंस ने अब तक रोहित को छह बार आउट किया है। कमिंस ने इस मैच की पहली पारी में भी रोहित को आउट किया था।
कमिंस ने तोड़ा रिची-इमरान का रिकॉर्ड
कमिंस से पहले रिची बेनो ने टेड डेक्सटर को पांच बार आउट करके यह रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान के इमरान खान ने भी सुनील गावस्कर के खिलाफ ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया था, जहां पूर्व कप्तान ने गावस्कर को पांच बार आउट किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न में बन गया महारिकॉर्ड, खुश हो गईं भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें
रोहित ने फिर किया निराश
मेलबर्न में पांचवें दिन भारत को कंगारू टीम से 340 रनों का टारगेट मिला है। किसी भी टेस्ट मैच में पांचवें दिन इतना बड़ा टारगेट हासिल करना आसान नहीं होता है। जीत की चाहत में भारत को उम्मीद थी कि टीम के कप्तान रोहित टीम को एक मजबूत शुरुआत देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। रोहित और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शुरुआत तो अच्छी की, जहां दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए 16 ओवर में सिर्फ 25 रन बनाए। हालांकि इसके बाद रोहित का ध्यान भंग हो गया और उन्होंने रन बटोरने की चाहत में गलत शॉट खेल दिया।
रोहित के आउट होते ही लड़खड़ाई भारतीय पारी
कमिंस की गेंद एंगल लेकर अंदर की ओर आई, जिस पर भारतीय कप्तान चकमा खा गए और यह गेंद गली के एरिया में चली गई। यहां तैनात मिचेल मार्श ने बिना कोई गलती के शानदार रिफ्लेक्स दिखाते हुए एक जोरदार कैच लपका। रोहित के आउट होने के बाद भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह ढह गया। केएल राहुल को कमिंस ने उसी ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद लंच ब्रेक से तुरंत पहले विराट कोहली भी चलते बने, जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 33 रन हो गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अब स्टार्क ने किया सिराज वाला ‘टोटका’, यशस्वी ने ऐसे दिया जवाब; VIDEO
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
27 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
39 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
48 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines