India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मैच का रोमांच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर जारी है। लगातार बारिश की वजह से फैंस मैच का पूरी तरह मजा नहीं उठा पा रहे हैं। इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने स्कोरबोर्ड पर 445 रन टांग दिए। टीम के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि जब टीम इंडिया की बैटिंग करने की बारी आई तो टीम का हाल बेहाल रहा। यहां टीम ने 74 रनों के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यहां केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।
राहुल ने मैच में 139 गेंदों पर 84 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। अपनी इस पारी के दम पर राहुल ने साल 2020 के बाद से SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे अधिक टेस्ट औसत हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ड्रॉ रहने पर किसके सिर सजेगी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज? कंगारुओं को लगेगा झटका!
रोहित-विराट और पंत पर भारी राहुल
राहुल ने सेना देशों में साल 2020 के बाद दस से ज्यादा पारियों में 41.1 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का 30.8, पंत का 34.8 जबकि रोहित का 33.2 का रहा है। राहुल की यह पारी इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से खेला। टीम को गाबा में अन्य साथी बल्लेबाजों से कुछ खास सपोर्ट नहीं मिल रहा था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जिम्मेदारी से खेलते हुए जबरदस्त पारी खेली।
राहुल ने जड़ी करियर की 17वीं फिफ्टी
राहुल तीसरे दिन पूरी तरह से शांत दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक के सामने डिफेंसिव अप्रोच दिखाई। चौथे दिन राहुल को किस्मत का साथ मिला, जब कंगारू कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने पहली ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। राहुल ने इसका जबरदस्त फायदा उठाया और क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में एक और फिफ्टी जड़ डाली।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट-रोहित को लेकर अनिल कुंबले को देनी पड़ी सफाई, किया साजिश का खुलासा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
19 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines