Live Updates
भारत को मिली पहली कामयाबी
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई है। इसी के साथ पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9-1 है।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है, जहां सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने पारी का आगाज किया है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बॉलिंग अटैक की शुरुआत की है।
185 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया
सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी 185 रनों पर खत्म हो गई है। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि जडेजा ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क के खाते में तीन विकेट आए।
भारत ने गंवाया नौवां विकेट
टीम इंडिया ऑलआउट होने के करीब है। टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में नौवां विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 168-9 है।
सुंदर भी हुए आउट
भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में आठवां झटका लगा है। सुंदर ने 14 रन बनाए और पैट कमिंस का शिकार बने। भारत का स्कोर 148-8 है।
जडेजा की पारी का हुआ अंत
टीम इंडिया के विकेट गिरने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। टीम को रविंद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा, जहां उनका विकेट मिचेल स्टार्क ने लिया। टीम का स्कोर 134-7 है।
बिना खाता खोले पवेलियन लौटे नीतीश रेड्डी
भारतीय टीम की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीम ने पंत के बाद अब नीतीश रेड्डी का भी विकेट गंवा दिया है। रेड्डी अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारत का स्कोर 120-6 है।
पंत की जुझारू पारी का अंत
टिक कर खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की 38 रनों की जुझारू पारी का अंत हो गया है। उन्हें कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 120-5 है।
जडेजा-पंत के बीच 50 रनों की साझेदारी होने के करीब
पिछले मैच में खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले ऋषभ पंत इस मैच में जिम्मेदारी से खेल रहे हैं। पंत इस समय 38 जबकि जडेजा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 117-4 है।
भारत के 100 रन पूरे
टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक जडेजा-पंत की जोड़ी पांचवें विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी कर चुकी है।
पिछले 12 ओवर में बने सिर्फ 15 रन
विराट को आउट करने के बाद कंगारू गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं। भारत ने पिछले 12 ओवर में सिर्फ 15 रन बनाए हैं। भारत का स्कोर 87-4 है।
टीम इंडिया पर दिख रहा दबाव
विराट के आउट होने के बाद पूरी टीम इंडिया पर दबाव साफ दिख रहा है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81-4 है। इस समय रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए हैं।
विराट की पारी का अंत
सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब है, जहां टीम ने विराट कोहली के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है। विराट सिर्फ 17 रन ही बना सके। भारत का स्कोर 72-4 है।
विराट के विकेट के लिए कंगारू टीम लगा रही दम
भारतीय टीम के शुरुआती तीन विकेट हासिल करने के बाद कंगारू टीम की नजरें अब विराट कोहली के विकेट पर हैं। विराट फिलहाल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर 67-3 है।
लंच-ब्रेक के बाद खेल शुरू
लंच-ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है, जहां विराट का साथ देने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।
लंच-ब्रेक का ऐलान
पांचवें टेस्ट के पहले दिन का लंच-ब्रेक हो गया है। भारत ने लंच से ठीक पहले शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया, जिससे स्कोर 57-3 हो गया है। विराट 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत के 50 रन हुए पूरे
दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारतीय टीम ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी है।
बाल-बाल बचे विराट
बल्ले से सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली आउट होने से बाल-बाल बचे हैं। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ कैच को पूरा नहीं कर सके। भारत का स्कोर 33-2 है।
यशस्वी की पारी का अंत
भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लगा है, जहां उन्हें स्कॉट बोलैंड ने चलता किया। भारत का स्कोर 17-2 है।
भारत को लगा पहला झटका
टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है, जहां वो मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 11-1 है।
शुरू हुई भारत की पारी
भारत की पारी का आगाज हो गया है। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया है।
ब्यू वेबस्टर करेंगे डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन एक दिन पहले ही कर दी थी। टीम ने इस मैच के लिए मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को डेब्यू करने का मौका दिया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
प्रसिद्ध कृष्णा को मौका
शुभमन गिल के अलावा मैच में तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है, जो चोट की वजह से इस मैच से बाहर हैं।
रोहित ने खुद को रखा बाहर
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म की वजह से इस मैच से खुद को बाहर रखा है। उनकी जगह मैच में शुभमन गिल की वापसी हुई है।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। कुछ ही मिनट में टॉस होने जा रहा है।
India vs Australia 5th Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ, जहां पूरी टीम 185 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए ऋषभ पंत ने 40 जबकि रविंद्र जडेजा ने 26 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने तीन जबकि कप्तान पैट कमिंस ने दो विकेट मिले। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर नौ रन बनाए। टीम अभी भारत से 176 रन पीछे है।
नीचे पढ़ें पूरे दिन की हाइलाइट्स-
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
23 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
50 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines