India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। मैच के दूसरे दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने कंगारू टीम को सिर्फ 104 रनों पर समेट दिया। पहली पारी में सिर्फ 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया को इस तरह 46 रनों की महत्वपूर्ण लीड हासिल हुई। भारत की ओर से बुमराह ने पांच विकेट चटकाए, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम ने घरेलू मैदान पर अपना तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कंगारू टीम ने बनाया सबसे कम स्कोर
उनका सबसे कम स्कोर 2016 में होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ सिर्फ 85 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। टीम ने अपनी धरती पर दूसरा सबसे कम स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में बनाया था, जब वो इंग्लिश टीम के खिलाफ 98 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ में छाए बूम-बूम बुमराह, पाकिस्तान के महान गेंदबाज को छोड़ दिया पीछे
कंगारू टीम 104 रनों पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों के सामने सभी कंगारू बल्लेबाज असहाय नजर आए, जहां कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज स्टीव स्मिथ यहां अपना खाता भी नहीं खोल सके और बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। भारत की ओर से बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने तीन जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए। दिलचस्प बात यह है कि 104 रनों के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपना दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किया है।
कंगारू टीम का अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया भी पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सिर्फ 104 रन बनाकर एक और अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया, जहां पिछला सबसे कम स्कोर पाकिस्तान का 89 रनों का था। इससे पहले 2018 में भारत का 140 रनों पर ऑल आउट होना और मौजूदा टेस्ट में 150 पर ऑल आउट होना भी ऑप्टस स्टेडियम के सबसे कम स्कोर में शामिल है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बुमराह के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर सामने आए रिएक्शन
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
26 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
59 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines