Live Updates
तीसरे दिन का खेल खत्म
लगातार बारिश की दखलअंदाजी के बाद गाबा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट पर 51 रन बनाए। टीम अभी कंगारू टीम से 394 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं।
बारिश ने फिर डाला खलल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट में बारिश की आंख मिचौली जारी है। बारिश की वजह से एक बार फिर मैच रोक दिया गया है, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल वापस पवेलियन लौट गए हैं। भारत का स्कोर 51-4
खेल शुरू हुआ
बारिश के कारण काफी देर तक खेल को रोका गया था। बारिश रुकने के बाद अब फिर से खेल शुरू हो चुका है। भारत का स्कोर 49/4
12:35 शुरू होगा मैच
लगातार हो रही बारिश के चलते खेल को रोका गया है। हालांकि अब बारिश रुक चुकी है। जिसके 12:35 बजे मैच शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बारिश के कारण रुका मैच
दूसरे सेशन के दौरान दो बार बारिश देखने को मिल चुकी है। जिससे भारतीय बल्लेबाजों को भी थोड़ी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण फिर से मैच रुका हुआ है। भारत का स्कोर 48/4
ऋषभ पंत हुए आउट
भारतीय टीम को ऋषभ पंत के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। पंत 9 बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने पंत को आउट किया। भारत का स्कोर 44/4
बारिश के बाद खेल शुरू
दूसरे सेशन के दौरान भी बारिश देखने के मिल रही है, लेकिन अब बारिश के बाद खेल शुरू हो चुका है। केएल राहुल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
9;15 बजे शुरू होगा मैच
बारिश के कारण मैच को रोका गया था। सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है। दूसरे सेशन का खेल अब 9:15 बजे शुरू होगा।
बारिश के कारण रुका मैच
दूसरे सेशन के बीच एक बार फिर से बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। बारिश के कारण मैच को रोका गया है। पंत और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 23/3
दूसरे सेशन का खेल शुरू
लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। पहले सेशन में टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाए। अब ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 25/3
लंच ब्रेक
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया के तीन बड़े विकेट गिर चुके हैं। जायसवाल, गिल और कोहली आउट हो चुके हैं। बारिश ने भी दस्तक दे दी है। भारत का स्कोर 22/3
भारत को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया अब गाबा टेस्ट में मुश्किल में दिखाई दे रही है। विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा है। कोहली महज 3 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने विराट को आउट किया। भारत का स्कोर 22/3
शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल महज 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत स्कोर 6/2
यशस्वी जायसवाल आउट
भारतीय टीम को पहला बड़ा झटका लग चुका है। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने लिया पहला विकेट। भारत का स्कोर 4/1
भारत की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया की पारी शुरू हो चुकी है।
IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश के कारण बार-बार मैच को रोका गया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे। फिलहाल केएल राहुल 31 और रोहित शर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर नाबाद है।
पहले दिन टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत के रूप में 4 बड़े झटके लगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर खत्म हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक लगाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए।
नीचे पढ़ें तीसरे दिन की हाइलाइट्स…
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
36 mins agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
2 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, लवलीना की नजरें गोल्ड पर
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines