IND vs ENG 2nd Youth Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच भी ड्रॉ पर खत्म हुआ। हालांकि एक समय मैच में टीम इंडिया के जीतने के चांस दिख रहे थे, लेकिन अंत में ऐसा हो न सका। वहीं वनडे में धमाल मचाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। वनडे सीरीज में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वैभव की आक्रामक शैली काम नहीं आई।
गोल्डन डक पर आउट हुए थे वैभव
इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने इंडिया के सामने 355 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका भी वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा था। वैभव पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वैभव को एलेक्स ग्रीन ने आउट किया था। 2 टेस्ट मैचों में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से महज 90 रन ही निकले।
खराब रोशनी के चलते नहीं मिली जीत!
चौथे दिन टारगेट का पीछा करते हुए इंडिया अंडर-19 ने 43 ओवर में 6 विकेट खोकर 290 रन बना लिए थे। जिसके बाद टीम को मैच जीतने के लिए 65 रन ओर बनाने थे, लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच को जल्दी रोक दिया गया था। वहीं अगर मैच जल्दी नहीं रोका जाता तो टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती थी।
आयुष म्हात्रे ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
टारगेट का पीछा करते हुए इंडिया अंडर-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली थी। आयुष ने महज 80 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेल डाली थी, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे। टेस्ट में आयुष का टी20 वाला अंदाज देखने को मिला। आयुष के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 46 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या ऋषभ पंत की जगह दूसरा खिलाड़ी करेगा बल्लेबाजी? जानें कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
34 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines