---विज्ञापन---

IND A vs AFG A Live Streaming: फाइनल के लिए भारत को हर हाल में जीत जरूरी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND A vs AFG A Live Streaming: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज का 5वां मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच 17 जून को दांबुल्ला के दांबुल्ला में खेला जाएगा. फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND A vs AFG A Live Streaming: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई नेशन सीरीज के 5वें मुकाबले में इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण यह भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला बन गया है. फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करनी होगी.

इस अहम मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी, जो अब तक इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. हालांकिं, फैंस को उनसे इस मैच में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. तो चलिए आपको इस मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला IND A vs AFG A के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला?

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला बुधवार, 17 जून को दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा IND A vs AFG A के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला?

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे टॉस होगा.

---विज्ञापन---

टीवी पर कहां देखें IND A vs AFG A के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला?

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले ट्राई सीरीज के मुकाबले को आप टीवी पर सोनी सपोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं.

मोबाइल पर कहां देखें IND A vs AFG A के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला?

भारतीय फैंस इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, ICC ने सनाई कड़ी सजा

IND A vs AFG A: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इंडिया ए: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु.

अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेट कीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सोनी लीव नहीं, यहां पर देख पाएंगे भारत-इंग्लैंड सीरीज, सामने आया बड़ा अपडेट

First published on: Jun 16, 2026 07:36 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola