IND-W vs AUS-W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज ग्रुप-ए में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हरा दिया है। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जबकि टीम इंडिया की राह और ज्यादा मुश्किल हो गई है।
बल्लेबाजों ने किया निराश
152 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद स्मृति भी 6 रन पर आउट हो गई। जेमिमा भी आज कुछ खास नहीं कर पाईं। वो 16 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति ने टीम को संभाला।
दीप्ती भी 29 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत को दूसरी तरफ से कोई भी साथ नहीं मिला और टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 152 रन का लक्ष्य
इससे पहले टीम इंडिया ने करो या मरो वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 151 रन पर रोक दिया था। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ग्रेस हैरिस ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों पर 40 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मैकग्राथ ने 32 और एलिस पैरी ने 32 रन की महत्वपूर्व पारी खेली।
इससे पहले मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा था। टॉस के बाद वार्म-अप के दौरान आशा शोभना चोटिल हो गई थी। इसके बाद राधा यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
7 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
41 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines