IND vs NZ Final 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे. 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम अपनी तीसरी टी-20 ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी. जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होने वाली है, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी.
आईसीसी करेगी पैसों की बरसात
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 13.5 मिलियन यानी लगभग 123.77 करोड़ रुपये का पुल रखा है, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है. पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी ने 11.25 मिलियन डॉलर बांटे थे. विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर रुपये मिले थे, जबकि उपविजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर प्राइज मिला था.
वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को करीब 27.50 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जबकि उपविजेता टीम को 14.67 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को करीब 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम को लगभग 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, 13वें से 20वें स्थान वाली टीम को लगभग 2.29 करोड़ रुपये मिलेंगे.
दोनों टीमें शानदार फॉर्म में
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अहम मुकाबले में बाजी मारी थी.
ये भी पढ़ें: काली या लाल, किस रंग की मिट्टी से बनी है अहमदाबाद की पिच? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिल गया इशारा
टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी
- विजेता: लगभग ₹27.50 करोड़
- उप-विजेता: लगभग ₹14.67 करोड़
- सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: लगभग ₹7.24 करोड़
- 5वें से 12वें स्थान वाली टीम: लगभग ₹3.48 करोड़
- 13वें से 20वें स्थान वाली टीम: लगभग ₹2.29 करोड़
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
27 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
39 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
58 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines