ICC ने वनडे विश्व कप के लिए बदल दिया शेड्यूल, जानें क्या हुआ बड़ा बदलाव?
Womens World Cup 2025 schedule: महिला विश्व कप 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। आईसीसी ने अब नया शेड्यूल जारी किया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Womens World Cup 2025 schedule: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। 22 अगस्त को आईसीसी ने महिला विश्व कप के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। 30 सितंबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने शेड्यूल में बदलाव किए हैं।
दरअसल आईसीसी ने जो पहले शेड्यूल जारी किया था। उसमें कुछ मैचों की मेजबानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को दी गई थी, लेकिन अब बेंगलुरु से वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली गई है। बेंगलुरु में होने वाले अब सभी मैचों की मेजबानी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम करेगा।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में दो ग्रुप मैच खेले जाएंगे। 23 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 26 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेगी। 30 अक्टूबर को खेले जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अगर पाकिस्तान महिला टीम फाइनल में जगह नहीं बनाएगी तो ये मैच डीवाई पाटिल मैदान पर ही खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में प्रवेश करती है तो ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
| दिनांक | मैच | स्थान |
| 30 सितम्बर 2025 | भारत बनाम श्रीलंका | गुवाहाटी |
| 1 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड | इंदौर |
| 2 अक्टूबर 2025 | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 3 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | गुवाहाटी |
| 4 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 5 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 6 अक्टूबर 2025 | न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | इंदौर |
| 7 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | गुवाहाटी |
| 8 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 9 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विशाखापट्टनम |
| 10 अक्टूबर 2025 | न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश | गुवाहाटी |
| 11 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 12 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विशाखापट्टनम |
| 13 अक्टूबर 2025 | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | विशाखापट्टनम |
| 14 अक्टूबर 2025 | न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 15 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 16 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | विशाखापट्टनम |
| 17 अक्टूबर 2025 | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 18 अक्टूबर 2025 | न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 19 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
| 20 अक्टूबर 2025 | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | नवी मुंबई |
| 21 अक्टूबर 2025 | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 22 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
| 23 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम न्यूज़ीलैंड | नवी मुंबई |
| 24 अक्टूबर 2025 | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 25 अक्टूबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | इंदौर |
| 26 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड | विशाखापट्टनम |
| 26 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम बांग्लादेश | नवी मुंबई |
| दिनांक | मैच | स्थान |
| 29 अक्टूबर 2025 | सेमीफाइनल 1 | गुवाहाटी / कोलंबो |
| 30 अक्टूबर 2025 | सेमीफाइनल 2 | नवी मुंबई |
| 2 नवम्बर 2025 | फाइनल | कोलंबो / नवी मुंबई |
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: