टी20 क्रिकेट में आईसीसी ने बदला बड़ा नियम, जानें ओवर कम होने की स्थिति में कैसे लागू होगा पावरप्ले?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी ने पावरप्ले के नियम को बदल दिया है। मैच में ओवर घटाए जाने की स्थिति में ये नया नियम लागू होगा। जुलाई से टी20 इंटरनेशनल में ये नया नियम देखने को मिलेगा।

T20 Cricket Rule

T20 Cricket Rule

विज्ञापन

T20 Cricket Rule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के नियमों में बदलाव किया है। अक्सर देखा जाता है कि बारिश या फिर किसी ओर वजह से टी20 क्रिकेट में ओवर घटा दिए जाते है, ऐसे स्थिति में अब आईसीसी द्वारा बदले गए नियम के मुताबिक पावरप्ले होगा। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले 6-6 ओवर तक होता है, लेकिन ओवर घट जाने के बाद अब इसका असर पावरप्ले के ओवर्स पर भी देखनो को मिलेगा। वैसे पावरप्ले में लगभग मैच के 30 फीसदी ओवर डाल दिए जाते हैं।

पावरप्ले नियम में होगा बदलाव

आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर टी20 मैच 19 ओवर का होता है तो उस स्थिति में पावरप्ले में 5.4 ओवर डाले जाएंगे। हर ओवर के हिसाब से आईसीसी ने पावरप्ले के ओवर्स की संख्या निर्धारित की है। अगर मैच में ओवर घटाकर 8 कर दिए जाते हैं तो फिर मैच में पावरप्ले 2-2 ओवर का होगा। आईसीसी का ये नियम टी20 मैच में ओवर घटाए जाने के बाद ही लागू होगा। अगर मैच 10 ओवर का होता है तो फिर 3-3 ओवर का पावरप्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर मैच 15 ओवर का होता है तो फिर 4.3-4.3 ओवर का पावरप्ले देखने को मिलेगा। पावरप्ले का ये नया नियम जुलाई से लागू होगा।

विज्ञापन

इस लीग में लागू है ये नियम

इंग्लैंड की प्रसिद्ध टी20 ब्लास्ट लीग में लंबे समय से ये नियम लागू है। अब ये नया नियम इंटरनेशनल क्रिकेट में भी देखने को मिलने वाला है। ईएसपीएन के मुताबिक आईसीसी ने अपने सदस्यों से कहा, “यह नियम कई सालों से इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट में इस्तेमाल हो रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त करने से खिलाड़ियों या अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं हुई है।”

टेस्ट क्रिकेट में भी होगा स्टॉप वॉच का इस्तेमाल

खेल की धीमी गति को रोकने के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्टॉप वॉच नियम का इस्तेमाल होता आ रहा है। वहीं अब आईसीसी ने इस नियम को टेस्ट क्रिकेट में भी लागू कर दिया है। आईसीसी ने पिछले कुछ समय में क्रिकेट के कई नियमों को बदल दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ