IND vs AUS: सेमीफाइनल में कोहली के नाम जुड़ा एक और ‘विराट’ कीर्तिमान, दुबई में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

IND vs AUS: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया फंसी हुई नजर आ रही थी। उस समय विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

Virat Kohli

Virat Kohli

विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया फंसी हुई नजर आ रही थी। उस समय विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ कोहली अब सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर जिम्मेदारी उठाई। कोहली ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोहली वनडे फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर ने ही लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में अपना 5वां अर्धशतक बनाया है। इस मामले में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने नॉकआउट मैचों में 6 अर्धशतक जड़े थे।

विज्ञापन

किंग कोहली का दुबई में बड़ा कारनामा 

सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अब 24 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। किंग ने सचिन तेंदुलकर के 23 अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2013 और 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भी पचासा जड़ा था। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 7वां अर्धशतक जड़ा है। इस मामले में कोहली ने शिखर धवन और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। किंग कोहली ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में 1000 रन बना लिए हैं। वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ