हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदला, 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' की हुई एंट्री

आईसीसी ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है और आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बड़े बदलाव किए हैं. आईसीसी ने सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ को मंजूरी दे दी है. आइए समझते हैं पूरा गणित.

विज्ञापन

ICC: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. सभी टीमें आगामी वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं. वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. लेकिन इसमें ग्रुप स्टेज से पहले ‘सुपर सीरीज’ राउंड शुरू किया जाएगा, जिसमें दो टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. इसके बाद अगले राउंड में 12 टीमें बचेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो समूहों में बांट दिया जाएगा.

आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान

आईसीसी ने बुधवार को हुई एडिनबर्ग में हुई अपनी वार्षिक आम बैठक के बाद ऐलान किया है.

14 टीमों में से सबसे निचले पायदान पर रहने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेलेंगी, जिसका विजेता अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेगा.

विज्ञापन

इसके बाद शेष 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा. ये ग्रुप राउंड रॉबिन के तहत खेलेगा. साथ ही दोनों समूहों में अगले सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहने वाली टीम सभी समूह की टॉप-3 टीमें सुपर-7 के लिए प्रवेश करेंगी.

इस राउंड में सभी सात टीमों के लिए राउंड-रॉबिन प्रारूप होगा, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एक दूसरे से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें: T20I के शेर वनडे में ढेर, पाकिस्तान से भी गई गुजरी है इंग्लैंड की टीम

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भी बनाए गए नियम

टी-20 वर्ल्ड कप 2028 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें सभी टीमों को 5 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा. प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर 10 में क्लालीफाई करेंगी.

इसके बाद शेष दो सेमीफाइनल का फैसला एक नए एलिमिनिटर राउंड के जरिए किया जाएगा. सभी सुपर 10 समूह की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें विपरीत समूह की तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों से भिड़ेंगी. इसके बाद उन एलिमिनेटर राउंड की विजेता टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. इसके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मौजूदा प्रारूप के हिसाब से ही खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदला, ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ की हुई एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola