T20I के शेर वनडे में ढेर, पाकिस्तान से भी गई गुजरी है इंग्लैंड की टीम, आंकड़े देख हर कोई हैरान

England ODI Team: इंग्लैंड की टीम का वनडे में प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक रहा है. टीम का नाम एक अनचाही लिस्ट में सबसे टॉप पर है. इंग्लिश टीम साल 2023 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे में सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाली टीम है. ये आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

England ODI Team: इंग्लैंड को टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत मिली है. टीम इंडिया ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. टी20 में बेहतरीन अंदाज में टीम इंडिया को रौंदने के बाद वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई. साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद से वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले रहे हैं. इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी ज्यादा मैचों में हार का सामना किया है, जो कि काफी चौंकाने वाला है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

साल 2023 वनडे वर्ल्ड के बाद से ही इंग्लैंड की टीम का वनडे प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. इंग्लैंड सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाली टीम है. वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. इंग्लैंड ने तब से लेकर अब तक 30 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा बांग्लादेश की टीम ने भी 20 मैच हारे हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने 35 मुकाबले खेले भी हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है. उन्होंने 24 मैच खेले, जिसमें से 19 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका की टीम को 17 मैचों में हार का सामना किया है और टीम चौथे नंबर पर है. इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है, जिसको 32 मैचों में 15 हार का सामना करना पड़ा. 

विज्ञापन

पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धोया

टी20 सीरीज में हार के बाद वनडे के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 258 रन ही बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में 75 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. अक्षर ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी अपने नाम किए और उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ