मोहम्मद शमी को एक रणजी मैच के लिए कितने पैसे मिले?

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने हाल ही में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला। ऐसे में आइए जानते हैं उन्हें इस मैच के लिए कितनी मैच फीस मिली?

Mohammed Shami (3)
विज्ञापन

Mohammed Shami: एक साल से भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी ने हाल ही में बंगाल के लिए रणजी मैच खेलकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अपनी वापसी को यादगार बनाया। अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा बटोरने वाले शमी को लेकर आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिए भारतीय टीम में वापसी के भी कयास लगाए जाने लगे।

शमी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है। हालांकि शमी को बीसीसीआई की ओर से बंगाल के खिलाफ रणजी मैच खेलने के कितने पैसे मिले हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

शमी को कितनी मिली मैच फीस?

बीसीसीआई 40 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक दिन की मैच फीस 60 हजार रुपये देती है। रणजी मुकाबला 4 दिन का होता है। इस लिहाज से सभी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 2 लाख 40 हजार रुपये की फीस मिलती है। ऐसे में शमी को भी इतने ही पैसे मिले हैं। शमी ने अब तक अपने करियर में 89 प्रथम श्रेणी मैच में 339 विकेट झटके हैं।

बीसीसीआई 0 से 20 रणजी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक दिन का 40 हजार का भुगतान करती है, जबकि 21 से 40 मैच खेल चुके खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं 40 से अधिक रणजी मैच का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों को 60 हजार का भुगतान किया जाता है।

मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के बाद बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन करवाने वाली है। ऐसे में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के लिए शमी के भी नाम का ऐलान किया है। शमी टी-20 प्रारूप में भी बंगाल की ओर से अपना जलवा बिखेर सकते हैं। हालांकि टूर्नामेंट से पहले या बीच में शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में शमी की जरूरत है। क्योंकि फिलहाल भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को छोड़कर कोई भी अनुभवी तेज गेंदबाज नजर नहीं आता है। ऐसे में शमी ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन कर भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। एमपी के खिलाफ रणजी मैच में शमी ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ