Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। भारत ने पांचवें मैच में शानदार कमबैक किया और आखिरी मुकाबला 6 रनों से अपने नाम कर लिया। लगातार दो टेस्ट सीरीज में हारने के बाद भारत अब आखिरी सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही। आइए जानते हैं गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन किया है?
टेस्ट में कितने हिट हैं गौती?
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इसके बाद घर पर ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। लेकिन इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम इंडिया को सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी। इसके बाद बारी ऑस्ट्रेलिया की आती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।
8 मैच में मिल चुकी है हार
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान 5 मैच जीते हैं। जबकि 8 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच ड्रॉ हुए हैं। आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंभीर भारत के लिए कितने सक्सेसफुल हुए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी भारत को जिताई
हालांकि टेस्ट क्रिकेट में जहां एक तरफ गौतम गंभीर का कोचिंग आंकड़ा खराब रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी-20 में शानदार काम किया है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines