IND vs ENG: चौथे मैच में टीम इंडिया ने कैसे पलटी हारी हुई बाजी? सीरीज जीतकर सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब

India vs England: भारत ने चौथे मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

Team India (47)
विज्ञापन

India vs England:  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच पुणे में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 15 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को आसानी के साथ जीत लेगी। लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने हारी हुई बाजी पलट दी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैदान पर सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक ओवर में तीन विकेट, यह हमारे लिए बहुत ज्यादा था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया, जिस तरह से उन्होंने बीच में सकारात्मक इरादे दिखाए और जिस तरह से हार्दिक और दुबे ने अपना अनुभव दिखाया, वह शानदार था। मुझे पता था कि पावरप्ले के बाद 7 से 10 ओवर के बीच यही वह समय था जब हम खेल को नियंत्रित कर सकते थे और वही हुआ, हमने कुछ विकेट लिए और खेल को नियंत्रित किया। ड्रिंक्स के बाद, जब दुर्भाग्य से शिवम दुबे नहीं आ पाए, तो हर्षित राणा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आए और उन्होंने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बता दें कि भारत को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खराब शुरुआत मिली थी। दूसरे ही ओवर में भारत को बैक टू बैक 3 झटके लगे थे। संजू सैमसन 1, सूर्यकुमार यादव 0 और तिलक वर्मा भी 0 पर आउट हो गए थे। हालांकि बाद में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के अलावा रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। हार्दिक और दुबे न 53-53 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 30 रनों का योगदान दिया भारत ने 20 ओवर में 181 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में 166/10 रनों पर सिमट गई।

भारत की ओर से हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 सफलता प्राप्त की, जबकि इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने भी 3 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को बैटिंग में भी अच्छी शुरुआत मिली थी। फील साल्ट और बेन डकेट ने पहली विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की थी।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ