हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

13 साल की बच्ची की हुई टीम में एंट्री, इस टूर्नामेंट में आएगी नजर

Mia Barwick: होबार्ट हेरिकंस की ओर से 13 साल की खिलाड़ी मिया बारविक खेलते हुए नजर आएंगी। उनके चयन पर होबार्ट ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

Mia Barwick: कहा जाता है कि क्रिकेट खेलने की कोई उम्र नहीं होती। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके प्रति सभी उम्र के लोग अपनी दीवानगी दिखाते हैं। आज इस खेल को महिलाएं भी विश्व भर में खेल रही हैं। आईसीसी भी पुरुष क्रिकेट के अलावा महिला क्रिकेट को भी खूब बढ़ावा दे रहा है। खास बात ये है कि पुरुष और महिलाओं के अलावा दिव्यांग भी इस खेल को खेलते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में एक घरेलू टूर्नामेंट के लिए 13 साल की खिलाड़ी मिया बारविक (Mia Barwick) की एंट्री हुई है, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्रिकेट तस्मानिया ने किया ऐलान

क्रिकेट तस्मानिया ने मिया बारविक को होबार्ट हेरिकेंस में शामिल होने पर खुशी जताई है। उन्हें हीथर ग्राहम की जगह टीम में शामिल किया गया है। दरअसल हीथर का का चयन आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से किया गया है। इसके बाद होबार्ट ने बिना संकोच के मिया बारविक को टीम में शामिल कर लिया है।

13 साल की मिया बारविक ने नॉर्थ होबार्ट क्रिकेट क्लब के लिए पिछले साल धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इस खिलाड़ी ने विरोधी टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें होबार्ट हेरिकंस ने स्प्रिंग चैलेंज टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट किया है। फिलहाल होबार्ट हेरिकंस इस टूर्नामेंट में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम को दो मैच और खेलने हैं। इन मैचों में शानदार प्रदर्शन कर होबार्ट फाइनल के लिए अपनी जगह बनाना चाहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी

नेशनल टूर्नामेंट में भी दिखाया जलवा

इस विषय पर होबार्ट हेरिकेंस ने कहा कि केवल 13 वर्ष की आयु में, होबार्ट हरिकेन्स को क्रिकेट तस्मानिया पाथवेज एथलीट बारविक के करियर की शुरुआत में ही पेशेवर खेल से जुड़ने का मौका मिलने पर गर्व है। साथ में उन्हें बधाई भी मिली है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि 13 साल की ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में क्या कमाल दिखा पाती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 13 साल की खिलाड़ी मिया बारविक ने अंडर 16 और अंडर 19 नेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में क्रिकेट तस्मानिया ने उनके ऊपर भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola