Hernan Fennell: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें आए दिन कई बड़े रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस खेल में कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अर्जेंटीना के गेंदबाज हर्नान फेनेल ने। इस खिलाड़ी ने टी-20 में डबल हैट्रिक चटकाते हुए दुनिया को हिला दिया है। अब इस खिलाड़ी की चर्चा चारों ओर हो रही है।
36 साल के खिलाड़ी का कमाल
36 साल के हर्नान फेनेल ने दुनिया को अपने सामने झुका दिया है। टी-20 में जहां एक हैट्रिक लेना बड़ा कारनामा माना जाता है तो वहीं दूसरी ओर हर्नान फेनेल ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
हर्नान फेनेल ने आइलैंड्स के खिलाफ बड़ा कारनामा किया है। वह एक मैच में डबल हैट्रिक लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना शिकार ट्रॉय, टेलर, एलिस्टेयर इफिल, रोनाल्ड ईबैंक्स और एलेसेंड्रो जैसे खिलाड़ियों को बनाया।
आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप सब रीजनल अमेरिका क्वालीफायर मैच में हर्नान फेनेल ने ये कमाल किया है। ऐसा करानामा करने के बाद उनकी एंट्री खास क्लब में हो गई है। हर्नान फेनेल से पहले राशिद खान, लसिथ मलिंगा, वसीम याकूब, जेसन होल्डर कर्टिस कैंपर जैसे खिलाड़ी अब तक डबल हैट्रिक लेने में कामयाब रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने डबल हैट्रिक लेकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया था।
अर्जेंटीना को मुकाबला गंवाना पड़ा
डबल हैट्रिक लेकर भी हर्नान फेनेल अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें इस बात का अफसोस जरूर होगा। इस मैच में आइलैंड्स ने 115 रन बनाए थे। 116 रनों के ल्क्ष्य का पीछा करते हुए अर्जेंटीना 94 रनों पर ही सिमट गई। उसे 22 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।
ऐसा रहा है करियर
हर्नान फेनेल अब तक 27 टी-20 मैच अपने देश के लिए खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 79 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। 15 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने केमन के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था। साल 1988 में जन्में हर्नान फेनेल अर्जेंटीना अंडर 19 के लिए भी खेल चुके हैं। साल 2019 में उन्हें पहली बार अपने देश के लिए खेलने का मौका मिला था। वह अपने देश के बेहतरीन गेंदबाजों में भी गिने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?
संबंधित खबरें
IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
4 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
40 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines