हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: फ्लाइंग किस देकर हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने चिढ़ाया, फिर राणा ने बोल्ड मारकर यूं लिया बदला

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में हर्षित ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम खासा कमाल नहीं कर सकी। भारतीय टीम 150 रनों पर सिमट गई। हालांकि बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया। जसप्रीत बुमराह के अलावा अपना डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने हर्षित को किस देकर स्लेज किया। इसके बाद हर्षित ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया।

हर्षित राणा ने लिया बदला

अपनी बल्लेबाजी के दौरान मार्नस ने हर्षित राणा को फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद हर्षित ने अपना बदला लिया और उन्होंने मार्नस को तो आउट नहीं किया लेकिन धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर अपना बदला ले लिया। नॉन स्ट्राइक पर खड़े लाबुशेन केवल देखते रह गए। ट्रेविस हेड के जरिए राणा ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट भी लिया।

विज्ञापन

दो खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में 2 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने डेब्यू कैप पहनी। हालांकि अपने पहले ही मैच में दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में दिखे। रेड्डी ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि राणा भी अपनी गेंदबाजी के दौरान अच्छी लय में दिखे।

ऐसा है मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 150 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन नितिश रेड्डी ने बनाए थे। उन्होंने 59 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत ने 78 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। पडिक्कल ने 0 और विराट कोहली ने 12 गेंदों में 5 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20.5 ओवर के बाद 45/5 है।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: चेतेश्वर पुजारा की भारत को खल गई कमी, टीम इंडिया का बना मजाक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola