AUS vs IND: चेतेश्वर पुजारा की भारत को खल गई कमी, टीम इंडिया का बना मजाक

Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने काफी निराश किया। जिसके बाद फैंस का कहना है कि टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी खल गई।

cheteshwar Pujara

cheteshwar Pujara

Australia vs India 1st Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। पर्थ टेस्ट में कई युवा खिलाड़ियों पर कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस बार दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया, जो फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला रहा है। वहीं पर्थ टेस्ट के पहले दिन जिस तरह की टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रही उसको देखकर लग रहा है कि भारत को चेतेश्वर पुजारा की कमी खल गई।

विज्ञापन

युवा टीम इंडिया का बना मजाक

पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बिना टीम इंडिया खेल रही है। इस बार सेलेक्टर्स ने काफी युवा टीम चुनी है। हालांकि फैंस का मानना था कि चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना जाना था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

विज्ञापन

पिछली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा टीम इंडिया का हिस्सा थे और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया था। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा ने विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम बीजीटी में 2074 रन दर्ज हैं। जिसमें 11 अर्धशतक और 5 शतक शामिल है। वहीं अब पर्थ टेस्ट के पहले टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

जायसवाल-पड्डिकल नहीं खोल पाए खाता

पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए दिखे। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया, लेकिन जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पड्डिकल ने भी निराश किया।

विज्ञापन

पड्डिकल भी बिना खाता खोले आउट हुए। 73 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने 6 विकेट खो दिए थे। जिसमें केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया। कोहली पहली पारी में महज 5 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ