हारिस राउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद

Haris Rauf Fighting Mohammad Rizwan Reaction: बीते दिन पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ के साथ एक फैन ने बदतमीजी की। अब इस मामले पर हारिस का सपोर्ट करते हुए मोहम्मद रिजवान ने भारत का नाम लेकर पोस्ट शेयर की है। जिस पर बवाल होता दिख रहा है।

Haris Rauf Fighting Mohammad Rizwan Reaction

Haris Rauf Fighting Mohammad Rizwan Reaction

Haris Rauf Fighting Mohammad Rizwan Reaction: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की इन दिनों हर तरफ काफी आलोचना हो रही है। जिसका कारण है टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद सुपर-8 से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाना। अब फैन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भी गलत बोलने से नहीं मान रहे हैं। बीते दिन तेज गेंदबाज हारिस राउफ के साथ फैन द्वारा बदतमीजी करने का एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन

हारिस और फैन के बीच हाथपाई होते-होते बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब हारिस के सपोर्ट में पीसीबी और कई पाक खिलाड़ी उतर आए हैं। इस बीच हारिस राउफ का सपोर्ट करते हुए मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पर बवाल होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

रिजवान की पोस्ट पर मचा बवाल

हारिस राउफ का सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हारिस राउफ का अपमान करने वाला व्यक्ति भारत से था या पाकिस्तान से..ये कोई विषय नहीं है। जो बात असल में मायने रखती है वो ये है कि अपमान करने वाले व्यक्ति के शिष्टाचार में कमी थी। किसी को भी ऐसे किसी भी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। खासकर जब वो व्यक्ति अपने परिवार के साथ हो। इस तरह का व्यवहार रोका जाना चाहिए। रिजवान की इस पोस्ट पर अब भारतीय फैंस में काफी आक्रोश दिख रहा है।

विज्ञापन

एक अकाउंट द्वारा कमेंट करते हुए लिखा गया कि यहां ‘भारत’ शब्द का उल्लेख करने की बिल्कुल जरूरत नहीं थी। क्योंकि उस फैन ने स्वयं दावा किया है कि वह पाकिस्तान से है।

विज्ञापन

वहीं एक अन्य अकाउंट द्वारा लिखा गया कि अबे घोसू! उस आदमी ने पहले ही बता दिया है कि वह पाकिस्तानी है, फिर तुम पाकिस्तानी क्यों हर जगह भारत को घसीट रहे हो। तुम लोग सिर्फ PCT प्रशंसकों के साथ खेल रहे हो, झूठी परिस्थितियां बना रहे हो और फ्लॉप विश्व कप से ध्यान हटाने के लिए पहले से ही योजना बना रहे हो।

विज्ञापन

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आप में से कोई सोच रहा है कि रिजवान किस वीडियो की बात कर रहा है, तो यह रहा। साथ ही, जब इस पाकिस्तानी ने खुद दावा किया है कि वह पाकिस्तान से है, तो आप भारत का जिक्र क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ