हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: बुमराह-हार्दिक समेत शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे ये खिलाड़ी? टीमों को लगा बड़ा झटका

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं। टीम के लिए ये बड़ा झटका भी माना जा रहा है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है। सभी 10 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि आगामी सीजन से पहले कुछ टीमों को बड़ा झटका लगा है। टीम के कई स्टार खिलाड़ी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। इनमें हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी संशय है।

हार्दिक बाहर बुमराह को लेकर संशय

हार्दिक पांड्या पहले मैच में बैन की वजह से नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के शुरुआती मैच खेलने पर भी संशय बरकरार है। जस्सी फिलहाल फिट नहीं हैं। उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। जिसकी वजह से बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर होना पड़ा। मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच सीएसके के खिलाफ 23 मार्च को खेलने के लिए उतरेगी। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या पर 1 मैच का बैन लगा दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शुरुआती एक हफ्ते आईपीएल से बाहर बैठ सकते हैं।

मयंक यादव पर भी संशय

एलएसजी के स्टार गेंदबाज मयंक यादव के शुरुआती कुछ मैच के खेलने को लेकर भी संशय बरकरार है। मयंक यादव को लेकर कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि वह कुछ मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं। एलएसजी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलएसजी अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी। मयंक यादव की कमर में इन दिनों चोट है।

विज्ञापन

मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड पर भी लटकी है तलवार

एलएसजी ने आगामी सीजन के लिए मिचेल मार्श को हिस्सा बनाया है। लेकिन वह भी इन दिनों चोटिल चल रहे हैं। वह पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं आरसीबी ने जोश हेजलवुड पर आगामी सीजन के लिए दांव खेला है। लेकिन वह भी इन दिनों चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर तस्वीरें साफ नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola