India vs New Zealand: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने हिंदी भाषा का बचाव करते हुए सोशल मीडिया यूजर की क्लास लगाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक यूजर को हिंदी कमेंट्री का अपमान करने पर खरी खोटी सुनाई है। भज्जी का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भज्जी ने निकाली भड़ास
दरअसल हरभजन सिंह ने भारत पाकिस्तान मैच के बाद एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें ‘लेगोलास’ नाम के एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री को दुनिया की सबसे बकवास चीज बताई। यूजर ने लिखा कि स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे शर्मनाक चीजों में से एक हो सकती है। ये पोस्ट हरभजन सिंह को पसंद नहीं आया। वह इस यूजर पर भड़क गए। भज्जी ने इस यूजर को लताड़ते हुए कहा कि वाह अंग्रेज़ की औलाद। शर्म आनी चाहिए। आपको अपनी भाषा बोलने और सुनने में गर्व होना चाहिए।
भज्जी चैंपियंस ट्रॉफी में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके भज्जी इन दिनों लगातार कमेंट्री कर रहे हैं।
विराट कोहली को लेकर की थी भविष्यवाणी
भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के बारे में बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था विराट, पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाएंगे। उन्होंने कहा था कि मैं यहां एक बड़ी भविष्यवाणी करने जा रहा हूं। विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाएंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पिछले 4 महीने कैसे भी गुजरे हों, अगर आप कल 100 रन बनाते हैं, तो लोग निश्चित रूप से याद रखेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट से उम्मीद
पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अब अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं। विराट ने पिछले मैच में अपने 14 हजार वनडे रन पूरे किए थे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
18 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines