हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेड्डी को हटाओ, कुलदीप को खिलाओ, दिग्गज ने दे दिया कप्तान शुभमन गिल को अल्टीमेटम?

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप यादव को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। लेकिन अब तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए चौथा टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। इसलिए ये मैच करो या मरो का होने वाला है। अब तक खेले गए 3 मैच में फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। हालांकि चौथे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में खिलाने की वकालत पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने की है।

कुलदीप यादव की हुई वकालत

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेलेगी। इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने भारतीय प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाए हैं और कप्तान शुभमन गिल को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मैंने लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले और बर्मिंघम टेस्ट के लिए भी कहा था कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी करते हैं। उस स्पिनर को मारना इतना आसान नहीं और ऐसे स्पिनर जिनका बॉल दोनों तरफ स्पिन होता हो तो कुलदीप मिस्ट्री बॉलर बनकर अहम समय में विकेट निकालने का दम रखते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ ऐसा नहीं कि वो नई बॉल का इंतजार कर रहे हैं। थोड़े ओवर निकाल दिए जाएं। ज्यादा कुछ हो नहीं रहा है तो कुलदीप यादव विकेट लेकर दे सकता है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को करो बाहर

हरभजन ने ये भी माना कि अगर मैं भारतीय टीम का कप्तान होता तो नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देता और कुलदीप को मौका देता। इसके अलावा मैं मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन को बैक करता। पहले मैच के बाद मैं साई को साइडलान इसलिए नहीं करता, क्योंकि उनके पास बहुत काबिलियत है। वह शानदार खिलाड़ी हैं।

22 रनों से मिली थी हार

लॉर्ड्स में खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी। टीम इंडिया को जीतने के लिए 193 रन बनाने थे। लेकिन भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 22 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola