India Test Squad vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस मैच के लिए 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है, जिनमें से दो गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाड़ी हैं. दिलचस्प बात यह है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में रहते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को IPL 2026 में ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले और पूरे सीजन बेंच पर बैठे हुए नजर आए. लेकिन अब ये दोनों प्लेयर्स गिल की कप्तानी में ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं कौन हैं वो 2 खिलाड़ी?
मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में मिला मौका
गुजरात टाइटंस के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है. 23 साल के इस बाएं हाथ के स्पिनर को टीम में रवींद्र जडेजा की जगह शामिल किया गया है. हालांकि, राजस्थान के रहने वाले मानव सुथार के लिए टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा. गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े होने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक बेंच पर बैठना पड़ा. आईपीएल 2025 में उन्हें पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि आईपीएल 2026 में भी वह सिर्फ 4 मुकाबले ही खेल सके.
इसके अलावा, इंडिया ए और दलीप ट्रॉफी जैसी घरेलू टूर्नामेंट में भी कई बार उन्हें नजरअंदाज किया गया. लेकिन मानव ने हार नहीं मानी. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मौका मिलने पर उन्होंने 5 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी. अब उसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में चयन के रूप में मिला है. बता दें कि, मानव ने 29 फर्स्ट क्लास मैचों की 52 पारियों में 129 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 6 बार पांच विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 25.76 का रहा है.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में क्यों नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को मौका? अजीत अगरकर ने दिया जवाब
गुरनूर बरार को भी मिली जगह
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे 25 साल के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है. हालांकि, बरार को इस सीजन अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले वह IPL 2023 में पंजाब किंग्स से जुड़े थे, जहां उन्हें राज अंगद बावा की जगह 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, पंजाब किंग्स की ओर से उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था.
गुरनूर बरार घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और उन्होंने साल 2022 में पंजाब की ओर से अपना पहला लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला था. अब तक बरार ने 18 फर्स्ट क्लास और 9 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 52 और 12 विकेट हासिल किए हैं. वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास में एक अर्धशतक के साथ 304 रन दर्ज है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को भारी पड़ सकती हैं सेलेक्शन कमेटी की ये 5 बड़ी गलतियां, अफगान टीम भी बना सकती है दबाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines