टीम इंडिया को भारी पड़ सकती हैं सेलेक्शन कमेटी की ये 5 बड़ी गलतियां, अफगान टीम भी बना सकती है दबाव

Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वनडे और टेस्ट दोनों में ही टीम इंडिया का हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में टीम दबाव में नजर आ रही है. इस बीच चयनकर्ताओं ने 5 और बड़ी गलतियां कर दी है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कमबैक करने का प्रयास कर रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज उसके लिए सही माना जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्शन का सभी इंतजार कर रहे थे. 19 मई को टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी ने दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान किया. जहां पर टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी ने 5 बड़ी गलतियां कर दी हैं.

विज्ञापन

टेस्ट में बल्लेबाजी कमजोर

टेस्ट में बल्लेबाजी कमजोर 2 / 6

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस बल्लेबाजी क्रम ने टीम इंडिया को हराया था. उसे ही अब एक बार फिर से बैक किया जा रहा है. साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बने हुए हैं. 

विज्ञापन

वनडे में युवा तेज गेंदबाजी

वनडे में युवा तेज गेंदबाजी 3 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई गेंदबाजी में सिर्फ युवा चेहरे ही नजर आ रहे हैं. मोहम्मद सिराज को भी टीम से बाहर कर दिया है. तेज गेंदबाजी में गूरनूर बरार और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को बैक किया जा रहा है.

लीडरशिप चुनने में नहीं लगाया दिमाग

लीडरशिप चुनने में नहीं लगाया दिमाग4 / 6

टेस्ट में टीम इंडिया के मैच विनर ऋषभ पंत को आईपीएल का प्रदर्शन देख सजा दी गई है. उनसे टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है. वहीं 34 साल के केएल राहुल को उपकप्तान बना दिया गया है. गिल को फेल होने के बाद भी बैक किया जा रहा है, लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं किया गया.

विज्ञापन

रोहित-हार्दिक का बैकअप नहीं

रोहित-हार्दिक का बैकअप नहीं 5 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या इंजरी से जूझ रहे हैं. जिसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है. हालांकि चयनकर्ताओं ने इसके साथ इनके बैकअप के रूप में किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना है. 

स्टार खिलाड़ी हो रहे हैं इंग्रोर

स्टार खिलाड़ी हो रहे हैं इंग्रोर 6 / 6

चयनकर्ता बार-बार स्टार खिलाड़ियों को इंग्रोर कर रहे हैं. मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल को मौका नहीं दिया गया है. जबकि एक समय दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन