GT20 Canada Babar Azam Mohammad Rizwan: टी-20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टीम के कुछ खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की भी तैयारी कर रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि बाबर आजम को एक बार फिर कप्तानी से हटाया जा सकता है। ऐसे में टीम की कप्तानी किसके हाथ में होगी? इसे लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। इस बीच कनाडा में आयोजित होने वाली ग्लोबल टी-20 लीग (GT20 Canada) की एक फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
वेंकूवर नाइट्स फ्रेंचाइजी ने रिजवान को बनाया कप्तान
GT20 Canada की वेंकूवर नाइट्स फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अपना कप्तान बनाया है। खास बात यह है कि बाबर आजम उनके अंडर खेलेंगे। वे भी इसी टीम में शामिल किए गए हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आएंगे। टीम ने बाबर के बजाय मोहम्मद रिजवान को ये जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। वैंकूवर नाइट्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा- वैंकूवर नाइट्स ने GT20 सीजन 4 के लिए अपना कप्तान चुना है। सर मोहम्मद रिजवान। अपने शानदार बल्लेबाजी स्किल और विकेटकीपिंग के साथ वह हमें जीत की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं।
25 जुलाई से शुरू होगा सीजन
इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी चुना गया है। इसके साथ ही आसिफ अली, न्यूजीलैंड के माइकल रिप्पन और दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रीटोरियस टीम में शामिल हैं। नामीबिया के रूबेन ट्रम्पेलमैन और गुयाना के जेरेमी गॉर्डन ने भी टीम में जगह बनाई है। जीटी20 कनाडा का चौथा सीजन 25 जुलाई से शुरू होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक से पहले क्या चोटिल हुए नीरज चोपड़ा? इस अहम टूर्नामेंट से हुए बाहर
वैंकूवर नाइट्स की टीम:
बाबर आजम, आसिफ अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव जोशी, संदीप लामिछाने, ड्वेन प्रीटोरियस, माइकल रिप्पन, सरमद अनवर, मनदीप गिरधर, युवराज समरा, शुभम शर्मा, अजयवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह ऐरी, हर्ष ठाकर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, पॉल वैन मीकेरेन।
ये भी पढ़ें: हॉटस्टार नहीं इस एप पर होगी भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: विराट-धोनी को पछाड़कर नंबर-1 बने रोहित शर्मा, 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: किसके पास रहेगी वर्ल्ड कप की जीती हुई ट्रॉफी? बाकियों को क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
5 mins agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
23 mins agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
38 mins ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
46 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
2 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines