आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम 15.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 39 रन बनाए. अंत में राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाकर टीम को दिलाई. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया.
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए अब 30 गेंदों में अब महज 15 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 4 विकेट अभी बचे हुए हैं.
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए अब 36 गेंदों में अब महज 15 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 4 विकेट अभी बचे हुए हैं.
सुयश शर्मा ने गुजरात टाइटंस को छठा झटका देते हुए जेसन होल्डर को 12 रन के निजी स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट करा दिया.
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए अब 42 गेंदों में अब महज 19 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 5 विकेट अभी बचे हुए हैं.
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए अब 48 गेंदों में अब महज 24 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 5 विकेट अभी बचे हुए हैं.
---विज्ञापन---
रोमारियो शेफर्ड ने गुजरात टाइटंस को 5वां झटका देते हुए वाशिंगटन सुंदर को 12 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
11वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को शाहरुख खान के रूप में चौथा झटका लगा. शाहरुख सिर्फ 8 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हो गए. 10.1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है.
---विज्ञापन---
8वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में तीसरा झटका लगा. बटलर 19 गेंदों पर 39 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेदं पर आउट हो गए. 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 94 रन है.
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन सिर्फ 6 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है.
---विज्ञापन---
5वें की आखिरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. गिल 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए. 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है.
गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 36 रन बना लिए हैं. दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने जोश हेजलवुड की जमकर खबर ली और 24 रन बटोर लिए. इस ओवर में गिल ने दो छक्के और 3 चौके लगाए.
---विज्ञापन---
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.
आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 155 पर ऑलआउट हो गई. आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, विराट कोहली ने 28 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 19 और रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए. जबकि टीम के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, गुजरात की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली.
---विज्ञापन---
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को वेंकटेश अय्यर के रूप में 9वां झटका लगा. वेंकटेश 15 गेंदों पर 12 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर आउट हुए.
आरसीबी ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं. फिलहाल भुवनेश्वर कुमार 10 रन और वेंकटेश अय्यर 5 रन बनकार क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
15वें ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को रोमारियो शेफर्ड के रूप में 8वां झटका लगा. शेफर्ड 15 गेंदों पर 17 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 132 रन है.
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल के रूप में 7वां विकेट गंवा दिया. पडिक्कल 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन है.
---विज्ञापन---
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी को क्रुणाल पांड्या के रूप में छठा झटका लगा. क्रुणाल सिर्फ 4 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 97 रन है.
10वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को टिम डेविड के रूप में 5वां झटका लगा. टिम सिर्फ 6 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने. 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 91 रन है.
---विज्ञापन---
IPL 2026, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में ही 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जी लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए. अंत में राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाकर टीम को दिलाई. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 155 पर ऑलआउट हो गई. आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, विराट कोहली ने 28 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 19 और रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए. जबकि टीम के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, गुजरात की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली. यह गुजरात की 9 मैचों में 5वीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है. वहीं, आरसीबी 9 मैचों में तीसरी हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---