Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। यूएई की मेजबानी में सभी 8 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम यूएई पहुंचकर अभ्यास करना शुरू कर चुकी है। टीम के सभी खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कोच गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को स्पेशल मैसेज दिया है।
गौतम गंभीर ने दिया स्पेशल मैसेज
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में शिवम दुबे ने बताया कि गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों से क्या बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कोच ने हमेशा हर खिलाड़ी से एक बात कही है। जब भी आप देश के लिए खेलते हैं, तो आपके पास कुछ नया करने का मौका होता है।
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। भारत के लिए आखिरी मुकाबला उन्हेंने टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल में खेला था। जसप्रीत ने माना की युवा टीम इंडिया का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। खिलाड़ियों में जोश काफी है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं लंबे समय के बाद टी20I टीम में शामिल हुआ हूं। तीन हफ्तों का यह समय अच्छा रहा, घर पर कुछ समय बिताने का मौका मिला। इस टीम में कुछ युवा खिलाड़ी और युवा ऊर्जा है। इसलिए आगे का समय रोमांचक होगा।
एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत
एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात की जाए तो भारत पहले स्थान पर है। भारत ने कुल 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है। सूर्या की अगुवाई में भारतीय टीम के पास 9वां खिताब जीतने का मौका है। भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
32 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines