हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सिर्फ गंभीर ही क्यों?' पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने भारतीय टीम को दी कड़ी चेतावनी

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था और लगातार 3 सीरीज गंवानी पड़ी. अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने इस हार की जिम्मेदारी केवल गौतम गंभीर को नहीं, बल्कि पूरी टीम को दी है.

विज्ञापन
Image Credit: X

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच पर सवाल खड़े होने अभी भी बंद नहीं हुए हैं. आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराया और बाद में टीम इंडिया को 2-1 से वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी. अब टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने गौतम गंभीर का बचाव किया है.

सिर्फ गौतम गंभीर जिम्मेदार नहीं

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल का मानना है कि टीम के खराब प्रदर्शन के जिम्मेदार केवल गौतम गंभीर नहीं हैं. उन्होंने कहा “श्रीलंका दौरा सभी के लिए महत्वपूर्ण है; सिर्फ गंभीर को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? अगर गंभीर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, तो बाकी खिलाड़ी भी नाकाम रहे हैं. किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाना सही नहीं है. हम स्पिनरों को ठीक से खिला नहीं पाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हार गए क्योंकि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने टर्निंग विकेटों पर अभ्यास किया था. जबकि हमारी टीम ने प्रशिक्षण केंद्र में अच्छी पिचों पर अभ्यास किया था.”

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका पहुंचते ही टीम इंडिया ने जीत के लिए बनाया मास्टर प्लान! 

विज्ञापन

श्रीलंका दौरा अहम

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट गई है. 15 अगस्त से पहला और दूसरा मैच 23 अगस्त से होने वाला है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज भारत के लिए अहम है. गौतम गंभीर के अलावा भारतीय टीम के खिलाड़ी इस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे ताकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मिली हार का गम भुलाया जा सके. भारतीय टीम की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 पर भी टिकी हुई हैं. भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने की नियत से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरेगी.

ये भी पढ़ें: BCCI में फिर मचा बवाल? सिलेक्शन कमेटी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रोहित शर्मा से जुड़ा है तार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola