Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद भारतीय टीम की चारों ओर आलोचनाएं हो रही हैं. खासकर शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गिल ने इस सीरीज में अच्छी कप्तानी नहीं की. ऐसे में अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी का मानना है कि गिल को कप्तानी से हटा देना चाहिए और बिना देरी किए रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाना चाहिए.
गिल को कप्तानी से हटा देना चाहिए
मनोज तिवारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की क्या जरूरत थी? मुझे पूरा यकीन है कि अगर आज भी वनडे में रोहित कप्तानी कर रहे होते, तो नतीजा बिलकुल अलग होता, क्योंकि जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब मुझे लगता है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही थी.”
ये भी पढ़ें: AFG vs WI: गेंद लगने के बाद मैदान पर ही गिर पड़े रहमानुल्लाह गुरबाज, बाल-बाल बची जान!
जब मनोज से पूछा गया कि क्या शुभमन को हटाकर रोहित शर्मा को तुरंत कप्तानी सौंप देनी चाहिए. इस सवाल का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा “जी हां, बिल्कुल. मैं यही सुझाव दे रहा हूं क्योंकि अभी भी सुधार करने का समय है. यह विश्व कप की बात है. यह सिर्फ द्विपक्षीय श्रृंखला या किसी ऐसे-वैसे टूर्नामेंट की बात नहीं है जिसमें हम हिस्सा लेने जा रहे हैं. तिवारी का मानना है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के वनडे विश्व कप 2027 में जीतने की संभानाए गिल से बहुत ज्यादा हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मिली थी हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 2-1 से सीरीज जीती थी. अब तक शुभमन भारत को एक भी वनडे सीरीज नहीं जिता पाए हैं. ऐसे में उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या अंडर19 वर्ल्ड कप में जानबूझकर धीमे खेला पाकिस्तान? जिम्बाब्वे से जीत के बावजूद क्यों उठे सवाल!
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
47 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines