Jasprit Bumrah Steven Finn: जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड के बेस्ट तेज गेंदबाजों में होती है। विश्व क्रिकेट में बूम-बूम बुमराह के नाम का डंका बजता है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में भी भारतीय तेज गेंदबाज ने जमकर कहर बरपाया और टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। अपनी घातक गेंदबाजी के बूते कंगारू बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने वाले बुमराह की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है, जो किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन को रास नहीं आएगा।
बुमराह को बताया मजाक
पूर्व इंग्लिश फास्ट बॉलर स्टीवन फिन ने टीएनटी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यशस्वी जायसवाल ने 161 रन की लाजवाब पारी खेली। मगर जिस खिलाड़ी को खेलते हुए देखना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, जो वर्ल्ड का बेस्ट प्लेयर है, वो कोई और नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो वह एक मजाक हैं। आप जब उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखते हैं, तो यही सोचते हैं कि मैं लकी हूं कि मुझे पैड नहीं बांधना पड़ेगा। मैं काफी हैरान था कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर उन्हें हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया में जाकर जीत दर्ज करना कोई आसान बात नहीं है। मुझे पता है कि पर्थ वो पुराना वाला वाका नहीं है और यह नया स्टेडियम बना है। हालांकि, फिर भी ऑस्ट्रेलिया यहां बहुत कम मैच हारती है। मुझे लगता है कि इंडिया काफी बहादुरी से खेली।”
पर्थ में बुमराह ने बरपाया था कहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह पर्थ में मिली ऐतिहासिक जीत के नायक रहे थे। बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दूसरी इनिंग में भारतीय तेज गेंदबाज ने कहर बरपाते हुए कंगारू टीम के तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई थी। बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा था। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरी इनिंग में रिकॉर्ड 201 रन की साझेदारी जमाई थी। वहीं, विराट कोहली ने भी 16 महीने का सूखा खत्म करते हुए शतकीय पारी खेली थी। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है, जहां टीम इंडिया बुमराह से एक बार फिर धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
45 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
52 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines