हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे भिड़ेगी मेसी की टीम?

FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल के लिए सभी 8 टीमें तय हो गई हैं और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और एम्बाब्वे की फ्रांस टीम ने अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. यहां जानिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
Fifa world cup 2026

FIFA World Cup 2026 Quarter-finals Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. राउंड ऑफ-16 के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी 8 टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई है. लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के अंतिम-8 में क्वालीफाई करने के साथ ही अगले दौर का पूरा शेड्यूल भी तय हो गया है.

9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी. तो चलिए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल, टीमों और मैच टाइमिंग से जुड़ी सभी जानकारी.

इन 8 टीमों ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ-16 में जीत हासिल कर फ्रांस, मोरक्को, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, पराग्वे, कनाडा, ब्राजील, मैक्सिको, पुर्तगाल, अमेरिका, मिस्र और कोलंबिया का सफर राउंड ऑफ-16 में ही समाप्त हो गया.

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मेसी की टीम का मुकाबला?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस और मोरक्को की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार में 10 जुलाई की रात 1:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल स्पेन और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा, जिसे भारतीय फैंस 11 जुलाई की रात 12:30 बजे से लाइव देख सकेंगे.

तीसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड की टक्कर होगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की रात 2:30 बजे खेला जाएगा. जबकि चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की सुबह 6:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल (भारतीय समय)

क्वार्टर फाइनलमुकाबलाभारतीय समय
पहला क्वार्टर फाइनलफ्रांस vs मोरक्को10 जुलाई, रात 1:30 बजे
दूसरा क्वार्टर फाइनलस्पेन vs बेल्जियम11 जुलाई, रात 12:30 बजे
तीसरा क्वार्टर फाइनलनॉर्वे vs इंग्लैंड12 जुलाई, रात 2:30 बजे
चौथा क्वार्टर फाइनलअर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड12 जुलाई, सुबह 6:30 बजे

ये भी पढ़ें- 4 हार के बावजूद श्रेयस अय्यर को ICC से मिला बड़ा इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई 425 स्थानों की बड़ी छलांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola