4 हार के बावजूद श्रेयस अय्यर को ICC से मिला बड़ा इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई 425 स्थानों की बड़ी छलांग

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया को 5 मैचों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन हार के बावजूद श्रेयस को आईसीसी टी20I रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है.

Shreyas Iyer (PIC Credit - X)
1 / 6
Shreyas Iyer (PIC Credit - X)

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. श्रेयस की कप्तानी में भारत को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में भी टीम इंडिया को एकतरफा हार मिली. उनकी कप्तानी में भारत को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. लेकिन 4 हार के बावजूद श्रेयस को आईसीसी की ओर से बड़ा इनाम मिला है.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने लगाई 425 स्थानों की छलांग

श्रेयस अय्यर ने लगाई 425 स्थानों की छलांग2 / 6

आईसीसी की ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने एक साथ 425 स्थानों की बढ़त हासिल करते हुए 93वें नंबर पर जगह बना ली है. कप्तानी में भले ही उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही हो, लेकिन बल्ले से उन्होंने अपनी छाप जरूर छोड़ी है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का मिला इनाम

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का मिला इनाम3 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 37 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में वह सिर्फ 5 रन ही बना सके. इन पारियों का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है. (PIC Credit - AI)

3 साल बाद की टी20I टीम में वापसी

3 साल बाद की टी20I टीम में वापसी4 / 6

श्रेयस अय्यर ने लगभग तीन साल (करीब 934 दिन) के अंतराल के बाद जून 2026 में भारतीय टी20 टीम में वापसी की है. वापसी के साथ उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कमान भी सौंप दी गई. आयरलैंड दौरे से पहले श्रेयस ने अपना आखिरी टी20I मैच 3 दिसंबर, 2023 को खेला था. उनके नाम 56 टी20I मैचों में 1227 रन दर्ज हैं. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार

ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार5 / 6

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 897 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं. हालांकि, तीसरे मुकाबले में वह सिर्फ 13 रन ही बना सके, जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने 49 रन की अहम पारी खेली थी. (PIC Credit - X)

टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय

टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय6 / 6

आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं. ईशान किशन के बाद भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा 881 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. इसके अलावा, तिलक वर्मा भी छठे स्थान पर बरकरार हैं और उनके पास 721 रेटिंग अंक हैं. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन