Fakhar Zaman Ruled Out: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को अपना अगला मैच टीम इंडिया के साथ खेलना है। ये मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दूसरे मैच से पहले अब पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले मैच में चोटिल होने के बाद स्टार खिलाड़ी भारत के साथ होने वाले मैच से बाहर हो गया है।
फखर जमान चोट के चलते हुए बाहर
पाकिस्तान ने बीते दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। इस मैच में पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी फखर जमान शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में फखर को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन उस वक्त भी वे थोड़ा असहज दिख रहे थे। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अब टीम इंडिया के साथ होने वाले दूसरे मैच से फखर जमान बाहर हो गए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि फखर का अब आगे ये टूर्नामेंट खेलना मुश्किल है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक फखर जमान 23 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले के लिए टीम के साथ दुबई नहीं जाएंगे। उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही उनकी स्थिति के बारे में आधिकारिक घोषणा करेगी। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को टूर्नामेंट के शेष मैचों में फखर की जगह लेने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश को रौंदने के लिए भारत तैयार, लेकिन टीम की ‘बड़ी टेंशन’ अब भी बरकरार
पहले मैच में खेली थी धीमी पारी
फील्डिंग के दौरान फखर जमान चोटिल हो गए थे, लेकिन बाद में वे बल्लेबाजी करने आए थे। बल्लेबाजी के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस मैच में फखर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए महज 24 रन ही बनाए थे। कई बल्लेबाजों की धीमी पारी पाकिस्तान को ले डूबी।
पाकिस्तान को 60 रन से मिली थी हार
पहले मैच में पाकिस्तान को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड द्वारा जीत के लिए मिले 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम महज 260 रन पर ही ढेर हो गई थी। अब पाकिस्तान के लिए सेनीफाइनल की राह काफी मुश्किल दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: हार के बाद रिजवान का बड़ा बयान, बाबर आजम को भी लपेटा!
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
42 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
51 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines