हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी

England Cricket Team: आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। युवा खिलाड़ी को कप्तानी मिली है।

विज्ञापन

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। 13 मई को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अहम सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तानी दी गई है। इसके अलावा टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

इंग्लैंड को मिला नया कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा था, जिसके बाद जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जोस बटलर की जगह पर हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। इसलिए ब्रूक ने आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि वह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए अधिक समय देना चाहते थे। हालांकि इससे पहले ब्रूक इंग्लैंड के लिए 5 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इन स्टार खिलाड़ियों को मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए जोस बटलर, जो रूट, फिल साल्ट, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 29 मई से 3 जून के बीच खेली जाएगी। इसके बाद टी-20 सीरीज का आगाज 6 जून से होगा। आखिरी मुकाबला 10 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम का स्क्वाड

वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशीद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola