हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड लायंस टीम का हुआ ऐलान, खूंखार गेंदबाज को मिला मौका

IND vs ENG: भारत A के खिलाफ इंग्लैंड लायंस टीम का ऐलान हो गया है। स्टार खिलाड़ियों को भी इस टीम में मौका मिला है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत A के खिलाफ होने वाली 2 मैच की प्रथम श्रेणी सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस टीम का ऐलान हो गया है। युवा खिलाड़ियों के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिला है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत A के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस टीम में 14 खिलाड़ियों को मौका दिया है।

स्टार खिलाड़ी की वापसी

भारत A के खिलाफ इंग्लैंड लायंस टीम में क्रिस वोक्स को भी मौका मिला है। जो चोट के कारण लंबे समय से इंग्लैंड टीम से दूर चल रहे थे। भारत A के खिलाफ समरसेट के जेम्स रीव पहली बार इंग्लैंड लायंस की ओर से कप्तानी संभालेंगे। इंग्लैंड लायंस और भारत A के खिलाफ पहला मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस स्पिटफायर ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच शुक्रवार 6 जून से नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इस मौके पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) में पुरुष क्रिकेट के प्रदर्शन निदेशक एड बार्नी ने कहा कि भारत ए जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का यह दौरा हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका है। ये सभी खिलाड़ी बहुत ही टैलेंटेड और जोश से भरे हुए हैं। यह सीरीज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका देगी। साथ ही, यह हमें इंग्लैंड टीम के भविष्य के लिए अच्छी तैयारी और प्लान बनाने में मदद करेगी।

विज्ञापन

इंग्लैंड लायंस का स्क्वाड

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम काउंटी क्लब भूमिका / टिप्पणी
1 जेम्स रीव समरसेट कप्तान
2 फरहान अहमद नॉटिंघमशायर
3 रेहान अहमद लीसेस्टरशायर
4 सन्नी बेकर हैम्पशायर
5 जॉर्डन कॉक्स एसेक्स
6 रॉकी फ्लिंटॉफ लंकाशायर
7 एमिलियो गे डरहम
8 टॉम हैन्स ससेक्स
9 जॉर्ज हिल यॉर्कशायर
10 जोश हल लीसेस्टरशायर
11 एडी जैक हैम्पशायर
12 बेन मैकिनी डरहम
13 डैन मूसली वार्विकशायर
14 अजीत सिंह डेल ग्लूसेस्टरशायर
15 क्रिस वोक्स वार्विकशायर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola