Chris Lewis: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई खिलाड़ी आमतौर पर बिजनेसमैन और कमेंट्री जैसा पेशा चुनते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी गलत रास्ते को भी अपना लेते हैं। यहां बात हो रही है इंग्लैंड के एक ऐसे ही क्रिकेटर की, जिसने संन्यास के बाद गलत रास्ता चुन लिया। ये खिलाड़ी संन्यास के बाद ड्रग्स स्मगलर बन गया था, जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को 6 साल तक जेल की हवा खानी पड़ी।
साल 2009 में पकड़े गए थे।
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर क्रिस लुइस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 1998 में खेला था। साल 2009 में क्रिस लुइस को लिक्विड कोकीन के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसक्रिस लुइस ने कोकीन को फ्रूट जूस की बोतल में रखा था। इस घटना के बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था। उन्हें 13 साल की जेल हुई थी। हालांकि अदालत ने क्रिस लुइस की सजा को कम कर दिया और उन्हें साल 2015 में रिहा कर दिया गया।
हालांकि इस घटना के बाद क्रिस लुइस ने अपनी गलती मानी थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वह भविष्य को लेकर डरे हुए थे और शायद इसलिए उन्होंने ये गलत कदम भी उठाया। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम माफी भी मांगी थी।
शानदार रहा करियर
इंग्लैंड के लिए 32 टेस्ट मैच खेलते हुए क्रिस लुइस ने 23.02 की औसत के साथ 1105 रन बनाए थे। उन्होंने 93 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने 53 वनडे मैच में 14.38 की औसत के साथ 374 रन बनाने के अलावा 66 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के लिए उन्होंने साल 1990 में टेस्ट डेब्यू किया और आखिरी टेस्ट मैच 1996 में खेला। हालांकि उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 1998 में खेला था।
लुइस का घरेलू करियर भी दमदार रहा । 189 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 543 विकेट चटकाने के अलावा 7406 रन बनाए थे। इसके अलावा 266 लिस्ट A मैच में उन्होंने 30.73 की औसत के साथ 3959 रन बनाने के साथ 312 विकेट हासिल किए थे। वहीं 1 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 2 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जायसवाल ने रचा इतिहास, सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines